Search This Blog

Breaking News

हरियाणा की नदियां

हरियाणा की नदियां
  • हरियाणा की नदियों का वर्णन वामन पुराण में मिलता है। 
  • हरियाणा में 9 नदियां हैं।
Trick
KD IS GYM Trainer.

  • कृष्णावती नदी
कृष्णावती नदी दक्षिण भाग से हरियाणा में प्रवेश करती है और बाद में यह बहरोड नाले में समाहित हो जाती है।

  • दोहन नदी
दोहन नदी ढोषी से निकलती है और साहिबा में मिलती है।

  • इंदौरी नदी
इंदौरी नदी नूह (मेवात) के निकट मेवात की पहाड़ियों से निकलती है। साहिबा ईसकी सहायक नदी है।

  • साहिबी नदी
साहिब नदी मनोहरगढ़ और अजीतगढ़ के समीप बहरोड़ (मेवात) से निकलती है।
कोट कासिम के निकट से हरियाणा राज्य में प्रवेश करती है।
यह सोता की सहायक नदी है और यह यमुना नदी में मिल जाती है।
  • सरस्वती नदी

सरस्वती नदी सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) से निकलती है। और अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल से होकर बहती है।
मारकंडा और टांगरी ईसकी सहायक नदियां हैं।

  • घग्गर नदी
घग्गर नदी डागशाई (हिमाचल प्रदेश) से निकलती है। और यह कालका से होकर हरियाणा में प्रवेश करती है।
यह पंचकूला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा में से बहती है।
यह नदी हनुमानगढ़ (राजस्थान) से होती हुई राजस्थान में प्रवेश करती है।
यह नहर राज्य की एक मौसमी नहर है।

  • यमुना नदी
यह नदी बंदरपूंछ श्रेणी (उत्तराखंड) के यमुनोगी हिमनद से निकलती है।
यह नदी हरियाणा राज्य की पूर्वी सीमा के साथ बहती है।
यह नदी ताजेवाला (यमुनानगर) में कलेसर के समीप हरियाणा में प्रवेश करती है।
यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की 320 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा बनाती है।

  • मारकंडा नदी
मारकंडा नदी नाहन (हिमाचल प्रदेश) के पास शिवालिक से निकलकर अंबाला के नजदीक प्रवेश करती है।
मारकंडा नदी का प्राचीन नाम अरुणा था।

  • टांगरी नदी
टांगरी नदी मोरनी की पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी मारकंडा नदी की उपनदी है।

No comments